कुल्लू में एक किलो चरस के साथ कांगड़ा के दो युवक गिरफ्तार

<p>जिला कुल्लू पुलिस ने कांगड़ा के दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक एक वाहन में चरस लेकर जा रहे थे कि पुलिस ने दोनों को चरस के साथ धर दबोच लिया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जरी पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल मस्त राम के नेतृत्व में पुस की एक टीम भुंतर मणिकर्ण मार्ग में सरसाड़ी ढांक के पास नाके पर थी।</p>

<p>इस दौरान जब वाहनों की चैकिंग की तो एक वाहन (HP 39D 2076) में बैठे दो युवकों के कब्जे से 1 किलो 66 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चरस और वाहन को कब्जे में ले लिया है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान 31 वर्षीय अरूण कुमार और 25 वर्षीय मोहन सिंह गांव मनोह तहसील एवं जिला कांगड़ा के रूप में हई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि,ऑरेंज अलर्ट किया गया…

48 mins ago

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने…

1 hour ago

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

3 hours ago

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री -बिकाऊ विधायक को…

4 hours ago

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू, तीन दिन चलेगी, प्रदेश भर…

5 hours ago

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: DC

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: डीसी बोले,…

5 hours ago