ऊना: BSF जवान ने किया 16 साल के नाबालिग किशोर से कुकर्म, गिरफ्तार

<p>जिला ऊना के तहत उपमण्डल बंगाणा के सिहाना पंचायत के डोलू गांव के एक सैनिक द्वारा नाबालिग किशोर से कुकर्म करने का मामल सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बंगाणा पुलिस ने मामला दर्ज करके सैनिक को अरेस्ट कर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित सैनिक विवाहत है और उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। बीएसएफ के 41 बर्षीय सैनिक की इस घटना की बंगाणा में खूब चर्चा हो रही है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार बंगाणा की सिहाना पंचायत के डोलू गांव में एक बीएसएफ के 41 बर्षीय सैनिक ने अपने ही गांव के एक 16 बर्षीय नाबालिक को शुक्रवार को किसी काम के लिए घर बुलाया और अपने ही घर में नाबालिक के साथ कुकर्म कर दिया। पीड़ित नाबालिक रोता हुआ घर आया लेकिन पीड़ित के पिता मेहनत मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुया था। जैसे ही पीड़ित के पिता देर शाम घर पहुंचे तो पीड़ित नाबालिक ने सारी ब्यथा पिता को सुनवाई। पीड़ित नाबालिक ओर उसके पिता ने सैनिक के खिलाफ थाना बंगाणा में प्राथमिकी दर्ज करवा दी। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर बंगाणा पुलिस ने आरोपी सैनिक को असरेट कर लिया है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिक के साथ हुए कुकर्म बाली शिकायत पर पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए 41 वर्षीय सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिक लड़के का मैडिकल करवा दिया है और अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। आरोपी सैनिक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, आरोपी सैनिक का भी मेडिकल करवाया गया है। आज आरोपी को कोर्ट पेश किया जाएगा और रिमांड लेने पर सारी सच्चाई सामने आएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago