<p>ऊना के बहड़ाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार ऊना चंडीगढ़ एक्सप्रेस हाइवे पर स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव को सुबह करीब 5 बजे सड़क में खून से लथपथ हालत में देखा। अनुमान यह लगाए जा रहे हैं कि अज्ञात वाहन ने इसे हिट किया और वहां से फरार हो गया है। इसके बाद कई वाहन भी यहां से गुजर गए। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो उसे सड़क से हटाकर साइड में किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।</p>
<p>उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…