ऊना: महिला पुलिसकर्मी ने सहयोगी कर्मचारी पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

<p>ऊना में एक पुलिस कर्मी द्वारा महिला पुलिस कर्मी के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। परूष पुलिस कर्मी की अश्लील हरकतों से तंग आकर महिला पुलिस कर्मी ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पुरूष और महिला पुलिस कर्मी एक ही स्थान पर पिछले काफी समय से तैनात हैं।</p>

<p>पुलिस को दी शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि उसके साथ काम करने वाला एक पुलिस कर्मी महिला पुलिस कर्मी से पिछले दो तीन महीनों से अश्लील हरकतें कर तंग कर रहा है। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि तीन महीने पहले उसने अपने अंडरगार्मंट्स सुखाने के लिए बाहर डाले थे, तो साथी पुलिस कर्मी ने अंडरगार्मंट्स पर चित्रकारी की और अश्लील शब्द लिखे।</p>

<p>इतना ही नहीं ये पुलिसकर्मी मोबाइल पर भी अश्लील बातें लिखता था। महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि पुलिस कर्मी की पत्नी भी उसी स्थान पर बतौर महिला पुलिस कर्मचारी है। महिला पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत उसी पत्नी से भी कई बार की, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताय कि मामले को लेकर शिकायत आई है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

1 hour ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

1 hour ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

2 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

2 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

3 hours ago