ऊना: चंदपुर कलेहड़ा लिंक मार्ग पर तेंदुए के हमले से महिला आरक्षी सहति 2 महिलाएं घायल

<p>थाना हरोली के अंतर्गत चंदपुर कलेहड़ा लिंक मार्ग पर गुजर रहे कुछ लोगों पर एकाएक तेंदुआ झपट पड़ा। घटना में महिला पुलिस आरक्षी सहित अन्य महिला को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि दोनों तेंदुए के चंगुल से बच निकलीं। उधर सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू करने के लिए टीम को रवाना कर दिया है।</p>

<p>जानकारी अनुसार जसविंद्र कौर पुत्री हरनाम सिंह निवासी पूवोबाल अपने चाचा कुलविंद्रर सिंह के साथ नंगल पंजाब जा रही थी। जबकि राजविंद्र कौर निवासी ठाकरां वेला तहसील हरोली जिला ऊना आ रही थी। इतने में जब वीरवार 12 बजे के करीब&nbsp;अपनी-2 स्कूटियों पर चांदपुर कलेहड़ा लिंक रोड पर पहुंची तो अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे पहले की सभी कुछ कर पाते जसविंदर कौर को पीठ और बाजू पर तो राजविंदर कौर को पांव पर तेंदुए ने घाव कर दिए। इनकी चीखने चिल्लाने की आबाज सुनकर आस पास के लोग भी एकत्रित हो गए तथा तेंदुए मौके से भगाया गया। जसविंद्र कौर पांचवी भारतीय रिजर्व वाहिनी बस्सी में बतौर महिला आरक्षी तैनात है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।&nbsp;</p>

<p>उधर, डीएफओ मृत्युंजय माधव ने बताया कि वन विभाग की टीम जल्द ही तेंदुए को काबू कर लोगों को उससे कहर से निजात दिलाएगी। तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

3 mins ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

2 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

2 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

5 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

6 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

6 hours ago