ऊना: युवकों को घायल करने के बाद खेतों में घुसा तेंदुआ

<p>जिला ऊना के उपमंडल अम्ब के तहत गांव टकराला में तेंदुए के खौफ से लोग छतों पर चढ़े रहे। मामला गुरूवार सुबह का है जब एक तेंदुआ एक घर के नज़दीक खेतों में गेहूं की आड़ में बैठा रहा। लोग तेंदुए के डर से सुबह 10 बजे से ले कर देर शाम तक अपने घर की छतों पर खड़े रहे।</p>

<p>जानकारी के अनुसार तेंदुए ने गांव के 2 युवकों पर हमला बोल दिया था जिनमें से एक की पहचान 17 साल के अमरीश ठाकुर निवासी टकाराला के रूप में हुई है। इस युवक के बाएं कंधे पर तेंदुए के दांतों के गहरे निशान लगे हुए थे और उसकी पीठ पर खरोंचे पाई गई, दूसरे युवक की पहचान 22 साल के सतीश कुमार पुत्र सुरम् सिंह निवासी टकारला के रूप में हुई जिसे तेंदुए ने घायल किया था। तेंदुए की इतनी दहशत थी कि लोग छतों से नीचे नहीं उतर पाए।</p>

<p>गांव वासियों का कहना है कि उन्होंने तेंदुए को पिछले 1, 2 दिन पहले इलाके के आस-पास देखा था। जिसे कन्ट्रोल करने के लिए वन विभाग के अफसरों और पुलिस ने मौके पर आकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन रात के अंधेरे में तेंदुए को देख नहीं पाए। बाद में सब ने फैसला लिया कि अगले दिन ड्रोन की मदद से तेंदुए को पकड़ेंगे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2539).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

48 mins ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

1 hour ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

1 hour ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

2 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

19 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

20 hours ago