ऊना: पेड से लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

<p>पुलिस थाना ऊना के तहत ग्राम पचंयात झंबर में महिला का पेड़ से शव लटका मिला है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला की मौत करीब दो तीन दिन पहले हुई है। महिला ने आत्महत्या की या फिर किसी ने इसकी हत्या कर शव को यहां लटका दिया है इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार इसी गांव की एक महिला जब दोपहर के समय अपने पशुओं को चराने जंगल में गई थी तो उसने पेड़ से महिला का शव लटका हुआ देखा। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यना में रखकर मामले की छानबीन में जुट गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

10वीं की परीक्षा में भी लड़कियों का रहा दबदबा, 74.61% रहा परिणाम.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा…

2 hours ago

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, एक घायल

हिमाचल प्रदेश में हर दिन बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय है। अब ताजा…

2 hours ago

देहरा की पंचायत नौशहरा के सेना के जवान की मौत

हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष…

2 hours ago

चुनाव में जैसे भाषण दे रहे मोदी, वह देश की एकता के लिए खतरा : प्रेम

हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं पर भाषणों के…

2 hours ago

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

4 hours ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

5 hours ago