ऊना: शातिरों ने किया उद्योगपति का फेसबुक अकाउंट हैक, लोगों से की पैसों की मांग

<p>ऊना में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। यहां मेहतपुर नगर परिषद की चेयरमैन के पति बलराम चंदेल का फेसबुक अकाउंट हैक कर लोगों से हजारों रुपये मांगे गए। जिसके बाद उद्योगपति बलराम चंदेल ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हैकर ने बाकायदा अकाउंट पर दोनों पति-पत्नी की फोटो भी लगाई है। लोगों को भेजे मेसेज में अर्जेंट पेमेंट करने की बात कही है। बलराम चंदेल के दोस्तों ने शक के आधार पर इसकी जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।</p>

<p>बता दें कि बलराम चंदेल मेहतपुर के मशहूर उद्योगपति हैं। उनकी फर्जी फेसबुक आईडी हैक कर लोगों से पैसे मांगने का यह मामला सामने आने के बाद जिले के उद्योगपति भी काफी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले से जल्द पर्दा उठाने की बात कर रही है। नगर परिषद चेयरमैन मंजू चंदेल ने कहा कि समय रहते उन्हें इस मामले की जानकारी मिल गई थी। जिस कारण उन्होंने अपने फेसबुक फ्रेंड्स को इस बारे में अलर्ट कर दिया था।</p>

<p>मंजू चंदेल ने कहा कि इस घटना से उनकी छवि खराब हुई है और उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। मामले को लेकर ऊना थाना इंचार्ज गौरव भरद्वाज ने कहा कि हैकिंग के संबंध में उन्हें शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में इस प्रकार के कई मामले सामने आ रहे हैं। लोगो के साथ अगर इस प्रकार की कोई घटना होती है तो वह तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दें।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

7 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

8 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

9 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

12 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

12 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

12 hours ago