Categories: हिमाचल

Covid19: शाम 5 बजे तक प्रदेश में आए 4 नए मामले, 2 हुए स्वस्थ

प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 मामले जिला कांगड़ा और 1 हमीरपुर से सामने आया है। इसके अलावा प्रदेश में आज 2 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शाम 5 बजे के मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश भर में कोरोना का कुल आंकढ़ा 1175 हो गया है। इसमें से 276 केस एक्टिव हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

कांगड़ा में आज आए इन नए मामलों में ज्वाली तहसील के गांव घारजरोट का एक 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित के प्राथमिक संपर्क मे आया था। कोरोना संक्रमित को डीसीएचसी धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा ऊना से मेडिकल जांच के लिए टांडा लाया गया एक 37 वर्षीय आरोपी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस आरोपी का सैंपल जिला कांगड़ा में लिया गया था इसलिए इसकी गिनती भी कांगड़ा में की जाएगी। आरोपी संक्रमित व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर खड्ड ऊना शिफ्ट किया गया है।

वहीं, तीसरा मामला नगरोटा सूरियां से सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 3 जुलाई को संगरूर से लौटा है और परौर में क्वारटीन था। कोरोना संक्रमित को डीसीसीसी बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जिला में आज एक 65 साल की महिला कोरोना से स्वस्थ हुई है।

देखें कहां कितने मामले-

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

7 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

9 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

9 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

12 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

12 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

13 hours ago