<p>विदेश भेजने के नाम पर ऊना के एक एजेंट ने कांगड़ा के युवक को ठगी का शिकार बनाया है। पीड़ित कांगड़ा के ज्वाली का रहने वाला है। पीड़ित ने ऊना पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार अंकुश कुमार निवासी ज्वाली जिला कांगड़ा ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा कि ऊना के बसाल के एक एजेंट ने उसे विदेश भेजने की एवज में इससे करीब एक लाख रुपए लिए। लेकिन विदेश नहीं भेजा। जब पीड़ित ने पैसे वापिस मांगे तो वह आनाकानी कर रहा है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>डीएसपी अशोक ने मामले की पुष्टि की है। गौर हो कि विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। सरकार भी इस पर सख्त नियम बनाने की बात कर रही है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। युवा रोजगार और पैसा कमाने के प्रलोभन में अपनी मेहनत की कमाई भी हाथ से गंवा रहे हैं।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…