<p>अंब ऊना रोड़ पर देर रात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल जवान को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार थाना अंब के अन्तर्गत अंब ऊना रोड़ पर रात को होमगार्ड जवान गुरवचन सिंह गश्त पर था। ड्यूटी के दौरान ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह से रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों के उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा किस गाड़ी से हुआ।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…