ऊना: रेड लाइट क्रॉस करने पर रोका तो दिखाई दबंगई, मामला दर्ज

ऊना पुलिस ने बिगड़ैल चालको को सुधारने के लिए चाहे कई अभियान छेड़े हों लेकिन कुछेक बिगड़ैल चालक सुधरने की बजाए पुलिस को ही दबंगई दिखाना शुरू कर देते हैं। ताजा मामला ऊना रेड लाइट पर पेश आया है। जहां जब पुलिस ने एक युवक को रेड लाइट क्रॉस करने पर रोका तो वह पुलिस कर्मी से ही उलझ पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस तक दर्ज करना पड़ा। आरोपी युवक का मेडिकल परीक्षण ऊना अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि युवक रेड लाइट चोक ऊना के पास बाईक पर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने उसे जब रोका तो वह वहां उलझ पड़ा और वहां से भाग निकला। थोड़ी देर बाद आरोपी वहां कुछ युवकों के साथ फिर आ पहुंचा और उक्त पुलिस कर्मी से उलझ पड़ा। इस दौरान युवक आगबबूला हो गया और अपने काबू से बाहर हो गया। युवक ने कथित तौर पर पुलिस कर्मी पर डंडे से हमला करने का भी प्रयास किया लेकिन अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे काबू में किया।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी का मेडिकल ऊना अस्पताल में करवाया जा रहा है। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा आरोपी के खिलाफ मामला धारा 186, 107,51 के तहत दर्ज कर लिया है। गोर हो कि पुलिस ने इन दिनों बिगड़ैल चालको पर शिकंजा कसने के सिविल वर्दी में चालान काटने शुरू किए है। जिससे लोगों में पुलिस का डर बना हुआ है। लोग अब घर से निकलने से पहले हेलमेट पहनने को जरूरी समझ रहे हैं। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना भी की है।

क्या कहते हैं SP

एसपी दिवाकर की माने तो यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए है। किसी वाहन चालक का चालान काटकर पुलिस को खुशी नहीं होती, बल्कि जब कोई वाहन चालक नियम का पालन कर वाहन चलाता है तो वह फक्र महसूस करता है। इससे आपकी ही सुरक्षा सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। यह भविष्य में भी जारी रहेगा।

Samachar First

Recent Posts

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

2 hours ago

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

5 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

5 hours ago