<p>ऊना के अंतर्गत पड़ते उपमंडल बंगाणा के लखरूं में शुक्रवार को एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखरूं निवासी मनोज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मनोज के पिता जगदीश चंद की मौत हो गई थी। जिसके बाद से मनोज तनाव में रहने लगा था। इसी के चलते उसने शुक्रवार को यह कदम उठा लिया।</p>
<p>मिली जानकारी के मुताबिक लखरूं निवासी मनोज कुमार शुक्रवार सुबह घर में अपने कमरे की छत से लगे फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने उसे फौरन बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर ऊना स्थित रीजनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।</p>
<p>मनोज कुमार पीडब्ल्यूडी में बतौर सीनियर ड्राफ्टसमैन तैनात था। वहीं पिता की मौत के गम से डिप्रेशन में चल रहे मनोज ने शुक्रवार को मौत को गले लगा लिया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।</p>
शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…
करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…
करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…
धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…
धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…
केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…