क्राइम/हादसा

UP: हरिद्वार से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, 10 की मौत 7 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां गजरौला थाना क्षेत्र के पूरनपुर हाईवे पर हरिद्वार से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले और घायल सभी लोग लखीमपुर जिला के गोला कस्बे के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार से लखीमपुर आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी गुरुवार सुबह 4 बजे के करीब पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। जिस जगह ये हादसा पेश आया है वह एक जंगल का इलाका है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के समय गाड़ी में करीब 17 लोग सवार थे। जिनमें से 10 की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलीस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस भीषण सड़क हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के उचित इलाज के निर्देश जारी किए हैं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

13 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

13 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

13 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

13 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

13 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

15 hours ago