उत्तर प्रदेश: रोडवेज बस और बोलेरो जीप की सीधी भिड़ंत, 6 की मौत 13 घायल

<p>उत्तर प्रदेश में संभल जिले के नरौरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस और बोलेरो जीप की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है। सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।</p>

<p>संभल के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अलीगढ़ जिले के रहने वाले 19 लोग एक बोलेरो जीप में सवार होकर नैनीताल जा रहे थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा गांव के पास सुबह करीब 6 बजे एक गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकली बोलेरो की सामने से आ रही रोडवेज की बस से सीधी भिड़ंत हो गई।</p>

<p>पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बोलेरो सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को मुरादाबाद की सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे में मरे सभी लोग और घायलों का संबंध अलीगढ़ जिले से है। वे बोलेरो से नैनीताल जा रहे थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

50 mins ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

1 hour ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

5 hours ago