क्राइम/हादसा

उत्तरकाशी में एवलांच आने से 28 पर्वतारोही फंसे, 10 की मौत- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में डंडा-2 पर्वत चोटी पर 4 अक्टूबर की सुबह हिमस्खलन होने से दुर्घटना हो गई. जिसमें नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम हिमस्खलन में फंस गई. रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक दस पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है और दस लोग लापता हैं. उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि फंसे आठ लोगों को उनकी टीम के सदस्यों ने बचाया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और एनआईएम के पर्वतारोहियों की एक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी फोन पर बात की और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी.

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>मा. रक्षा मंत्री श्री <a href=”https://twitter.com/rajnathsingh?ref_src=twsrc%5Etfw”>@rajnathsingh</a> जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।</p>&mdash; Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) <a href=”https://twitter.com/pushkardhami/status/1577193537572990978?ref_src=twsrc%5Etfw”>October 4, 2022</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

नेहरू पर्वतारोही संस्थान के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने बताया कि नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) के 40 प्रशिक्षुओं की टीम द्रोपदी का डंडा-2 पर गई थी.
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. घटनास्थल पर एनआईएम के पास दो सेटेलाईट फोन मौजूद हैं, रेस्क्यू अभियान के लिए अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है.

Vikas

Recent Posts

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर: जयराम ठाकुर

हमीरपुर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित…

43 mins ago

मंडी: दिव्यांगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

मंडी, 11 मई: हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था मंडी ने दिव्यांगों व महिलाओं के लिए तीन…

48 mins ago

देश की तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है: राजीव

गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों…

1 hour ago

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों…

1 hour ago

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का…

1 hour ago

बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता: मुख्यमंत्री

बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री चौपाल विधानसभा क्षेत्र के…

1 hour ago