प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई महिला, डॉक्टर ने निकाल ली किडनी

बिहार के सुपौल जिले में प्रसव के लिए भर्ती हुई महिला की एक नर्सिंग अस्पताल में किडनी निकाल ली गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला को अचानक पेट में दर्द उठने लगा। उसने जब अल्ट्रासाउंड कराया तो पता लगा कि उसकी एक किडनी ही नहीं है । पीड़ित महिला और उसके परिवार वालों ने इस बारे में डीएम, सीएस और सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बैरो गांव की रहने वाली पीड़ित महिला आशा देवी ने शिकायत में कहा है कि वो सदर बाजार के एक हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। उसका नर्सिंग होम में डॉ शीला राणा की देखरेख में 27 जुलाई 2017 को पेट का ऑपरेशन हुआ। प्रसव के कुछ दिनों के बाद पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने लगा।

इसके बाद महिला ने एक स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जब आशा देवी का अल्ट्रासाउंड कराया गया, तो रिपोर्ट में एक किडनी नहीं होने की बात सामने आई।

यह सुन परिवार वालों के होश उड़ गए। यकीन ना होने पर उन्होंने दूसरे जगह अल्ट्रासाउंड कराया। लेकिन, वहां भी एक किडनी नहीं होने की बात सामने आई। तब जाकर पीड़ित परिजन ने इस बाबत डीएम और सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। हालांकि, अब तक डॉक्टर ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना किया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित की किडनी में पथरी हो गई है। जिस कारण उसकी तबियत और भी खराब है। वहीं, किडनी गायब होने के मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर घनश्याम झा कहते हैं कि प्रथम दृष्टया में नर्सिंग होम के संचालक व डॉक्टर पर लगे आरोप सच प्रतीत होते हैं। जांच में दोषी होने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

9 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

9 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

9 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

9 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

12 hours ago