बिलासपुरः होम क्वारंटाइन में युवती ने खा लिया जहरीला पदार्थ

जिला बिलासपुर के घुमारवीं शहर के साथ लगती पंचायत के गांव की एक लड़की ने कुछ जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया हैं। यह युवती दस तारीख को गुड़गांव से आई हैं। जिसे प्रशासन के द्धारा होम क्वारंटाइन किया गया था।

जानकारी के अनुसार युवती ने बीते कल शाम को कुछ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इससे युवती की तबीयत खराब हो गई है। जिसे घुमारवीं अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के कर्मचारियों को जब पता लगा कि यह गुड़गांव से लौटी है और इसे होम क्वारंटाइन किया गया है तो एकाएक हड़कंप मच गया, परंतु बाद में कर्मचारियों के द्धारा पीपी किट पहनकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

अस्पताल प्रबधंक ने बाद में पुलिस को सूचना दी कि गुड़गांव से लौटी युवती ने गलत दवाई खा ली है और यह होम क्वारंटाइन थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरी छानबीन की। बाद में अस्पताल प्रशासन ने युवती की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां हालत स्थिर बनी हुई है।

घुमारवीं थाना प्रभारी राकेश रॉय ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि घुमारवी थाना मे मामला दर्ज कर दिया गया है। युवती ने अपने पिता के साथ बहसबाजी करने के बाद यह कदम उठाया है फिर भी पुलिस मामले को छानबीन कर रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

57 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago