सोलन जिला के नालागढ़ में एक 25 वर्षीय महिला द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला शादीशुदा थी और उसके 2 बच्चे थे। महिला ने आत्महत्या क्यों की इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला के पति का कहना है कि सुबह वह ड्यूटी पर गया था। शाम को जब वे काम से वापस आया तो देखा की कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ दिया और देखा की पत्नी का शव फंदे से झूल रहा है। व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है।
हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…
धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…
धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…
धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…