महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

<p>हमीरपुर के भोरंज में पपलाह गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनीता देवी (36) गांव पपलाह ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। गत रात्रि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने महिला की बिगड़ती स्थिति को देखकर उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले गए जंहा महिला की बिगड़ती स्थित को देखकर राधाकृशन मेडिकल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर रैफर कर दिया जंहा महिला ने दम तोड़ दिया।</p>

<p>महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला अपने पीछे&nbsp; बेटा, बेटी, सास और पति को छोड़ गई है।पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट और तंग करने व पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में 306 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>उधर भोरंज पुलिस के एसएचओ राजीव लखनपाल बताया कि मृतका के पति को उसके साथ मारपीट व तंग करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत 306 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है कल उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा ।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago