ऊना: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

<p>ऊना से अंब-अंदौरा जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। हादसा टक्का पुल के समीप रेलवे टे्रक के समीप पेश आया। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने महिला की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ न पता चला। पुलिस ने शव का पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डेड हाऊस में रख दिया है। बताया जा रहा है महिला पिछले दो दिनों से टक्का क्षेत्र में घूम रही थी।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर ऊना से पैसेंजर ट्रेन अंब-अंदौरा जा रही थी। टक्का के समीप एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान महिला ट्रेन से टकराकर कुछ दूरी पर जा गिरी, जिससे महिला की मौत हो गई। ट्रेन की ड्राईवर ने तुंरत इसकी सूचना रेलवे चौकी ऊना को दी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और महिला के बारे स्थानीय लोगों से पूछताछ की।</p>

<p>पूछताछ करने पर इतना ही पता चल पाया कि महिला दो दिनों से टक्का क्षेत्र में ही घूम रही थी। पुष्टि करते हुए रेलवे चौकी इंचार्ज एसआई कर्म चंद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और शव को कब्जे में लिया। शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डेड हाऊस में रख दिया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

32 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

4 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago