<p>मुंबई में यौन उत्पीड़न का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 45 साल की महिला ने 12 साल के मासूम बच्चे के साथ अपनी हवस मिटाई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब बच्चा पड़ोसी महिला के घर में बैठकर अपनी मां के आने का इंतजार कर रहा था। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।</p>
<p>बच्चे के यौन उत्पीड़न की यह वारदात मुंबई के बांद्रा इलाके की है। जानकारी के अनुसार 12 साल के बच्चे के माता-पिता अलग रहते हैं। उसकी मां बांद्रा में रहती है और वह अपने पिता के साथ दूसरी जगह रहता है। रविवार को बच्चा अपनी मां से मिलने बांद्रा पहुंचा। लेकिन उसकी मां वहां नहीं थी। लिहाजा पड़ोसी महिला ने उसे अपने घर में बैठकर इंतजार करने के लिए कहा। तभी उस 45 साल की महिला को ना जाने क्या हुआ कि उसने 12 साल के लड़के के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह उसके नाजुक अंगों को छूने लगी। बच्चे ने विरोध भी किया लेकिन वह महिला नहीं मानी और उसने कथित रूप से उस बच्चे का यौन उत्पीड़न किया।</p>
<p>कुछ देर बाद बच्चे के पिता उसे लेने के लिए बांद्रा पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनका बेटा काफी सहमा हुआ और उदास था। उन्होंने जब उसकी परेशानी की वजह पूछी तो पहले वो चुप रहा लेकिन बार-बार पूछने पर उसने पिता को आपबीती सुनाई। बच्चे की बात सुनकर उसके पिता के होश उड़ गए। वो फौरन अपने बेटे को लेकर पुलिस थाने जा पहुंचे। जहां बच्चे ने पुलिस वालों को सारी घटना बताई। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना किया था। पुलिस ने इस संबंध में यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया।</p>
<p>इसके बाद पुलिस ने रविवार को बांद्रा में दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला के स्पेशल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।</p>
मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…
Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…
मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…