रुपये और अफीम के साथ जब पत्नि हुई गिरफ्तार तो पति मौके से फरार!

<p>रात के लगभग सवा 3 बज रहे थे। हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंडोगा पुलिस गश्त पर थी। तभी एक श्मशानघाट के पास अकेली महिला खड़ी दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने उस महिला से पूछताछ की। लेकिन, महिला से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पूछताछ के दौरान ही महिला ने चुपके से एक लिफाफा फेंक जमीन पर फेंक दिया। लेकिन, तभी एक पुलिसकर्मी की नजर उसकी हरकतों पर पड़ गई। लिफाफा जब उठाया गया तो उसमें 80 हजार रुपये और 98.80 ग्राम अफीम पड़े हुए थे। फिर क्या पुलिस ने थाना हरोली से महिला स्टाफ को बुलाया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।</p>

<p>पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति भी उसके साथ आया है। लेकिन, जैसे ही इस बात की भनक उसके पति को लगी वह इलाके से फरार हो गया।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक महिला पंजाब की है और उसका पति वहां नशे के केस में वांटेड है। पति और पत्नि दोनों मिलकर नशे का धंधा करते हैं। सूत्रों का कहना है कि पंजाब के मोहाली में नशे के केस में पकड़े गए विदेश और जिला ऊना से संबंधित युवकों के तार भी इन्हीं से जुड़े हैं। महिला की पहचान शिवानी (23) पत्नी विकास कुमार उर्फ विक्की निवासी बीनेवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

12 mins ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

30 mins ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

43 mins ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

4 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

6 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

7 hours ago