नगरोटा सूरियांः पौंग झील में डूबा युवक, मौत

पौंग झील में अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। हादसा तब हुआ जब रविवार को चार दोस्त पौंग झील घूमने गए थे। मृतक की पहचान सलीन शर्मा 21 साल पुत्र सतीश कुमार निवासी भटोली फकोरियां के रूप में हुई है। सलीन शर्मा और कार्तिक अपने दो दोस्तों जसदीप और पुनीत पटियाल के साथ झील पर पहुंचे और नहाने लगे।

वह झील के किनारे खड़ी किश्ती लेकर निकल पड़े, लेकिन किश्ती पुरानी थी और उसमें अचानक पानी भर गया। तैरना किसी को भी नहीं आता था और हड़बड़ाहट में सलीन ने पौंग डैम में छलांग लगा दी। पानी काफी गहरा था और वह कीचड़ में फंस गया। दोस्तों ने शोर मचाया और उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। उन्होंने अपने कुछ अन्य दोस्तों को फोन किया।

करीब 1 घंटे के बाद हरदेव सिंह, करण, अंशुल, समीर और बबलू मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे झील के बीच से निकाला और एंबुलेंस से नगरोटा सूरियां अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देरी चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नायब तहसीलदार नगरोटा सूरियां, जवाली थाना प्रभारी नीरज राणा और नगरोटा सूरियां चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि युवक के परिवार ने फौरी राहत लेने से इंकार कर दिया। सलीन माता- पिता का इकलौता बेटा था और उसने पॉलिटेक्निकल की थी और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। आजकल झील में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यदि मछुआरे झील में होते तो शायद यह जान बच सकती थी।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago