<p>शिमला में प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ लगती नेरी पंचायत की ब्यूंट खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शोघी निवासी युवक विवेक अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने उतरा था लेकिन, पानी की गहराई में वह अचानक डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।</p>
<p>दमकल और पुलिस कर्मियों की मदद से लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों के अनुसार विवेक का शव लगभग 35 फुट गहरे पानी में समा गया था। जिसको निकालने में 5 घंटों का समय लगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…