शिक्षा

कांगड़ा में 9 बजे ही रहेगी स्कूल टाइमिंग, हमीरपुर में अधिकारियों से मांगे सुझाव

जसबीर कुमार। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूल टाइमिंग में बदलाव को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। इसके तहत सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर सुबह 7 या फिर साढ़े 7 बजे तक पहले से 12वीं तक के स्कूल खोलने के लिए कहा गया था। निदेशालय ने समय सारिणी में बदलाव का विकल्प चुनने का अधिकारी जिला अधिकारियों और स्कूल प्रिंसिपल्स को भी दिया था। इसी कड़ी में स्कूलों में टाइमिंग चेंज करने को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं।

हमीरपुर में समयासारिणी में बदलाव को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हमीरपुर ने सभी शिक्षण अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। समय में बदलाव के निर्णय को संबंधित स्कूलों की SMC और स्कूल प्रबंधन की सहमति पर ही लागू किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर संजय ठाकुर ने बताया कि समयासारिणी में बदलाव को लेकर संबंधित स्कूल और स्कूल प्रबंधन समितियां अंतिम निर्णय लेंगे। शिक्षा विभाग निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक एसएमसी कमेटियों की सहमति के बाद ही यह निर्णय लागू होगा। इस संबंध में हमीरपुर जिला के 6 शिक्षा खंड के अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं और 2 दिन के भीतर इसको लेकर और रिपोर्ट मांगी गई है।

कांगड़ा में 9 बजे ही रहेगी स्कूल टाइमिंग

कांगड़ा जिले में पहली से लेकर जमा दो तक के स्कूल पहले की तरह सुबह 9 बजे ही खुलेंगे। यह फैसला उपनिदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा ने बीपीईओ के माध्यम से प्रिंसिपल और मुख्याध्यापकों से बातचीत के बाद लिया है। इसके तहत कांगड़ा में स्कूल खुलने का समय सुबह नौ से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

 

Manish Koul

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

16 hours ago