Categories: हिमाचल

शिमला में 1 और ऊना में 2 व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल में कोरोना वायरस के मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे है। शिमला में देर रात आई रिपोर्ट के बाद एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के बीते कल जांच के लिए 225,सैंपल लिए गए जिनमें से एक टेस्ट पॉजिटिव आया और बाकी सभी नेगेटिव हैं। इसके अलावा पांच लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।

इसके अलावा जिला बिलासपुर में पुलिस थाना स्वारघाट में कार्यरत उम्र 25 साल का पुलिस कर्मी पॉजिटिव आया है जिसे क्वारंटाइन नहीं किया गया था। यह पुलिस कर्मी  गांव डाबरा जिला कुल्लू का रहने वाला है जोकि  गरा मोड़ा पुलिस बैरियर पर ड्यूटी दे रहा था। स्वारघाट थाना के पुलिसकर्मी जो बैरियर पर ड्यूटी दे रहे थे उन सबको क्वारंटाइन कर दिया गया है और उन सब के टेस्ट होंगे। स्वारघाट थाना को ऐहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है और कार्य की गतिविधियों के कोट थाना को सुनिश्चित किया गया है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जो पुलिस कर्मी पॉजिटिव आया है उसे कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर ले जाया गया है ।

इसके अलावा जिला ऊना में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। जांच के लिए भेजे गए 282 सैंपल में एक पॉजिटिव मामला आया जबकि एक माइग्रेटेड इन पॉजिटिव मामला भी आया है। पहला पॉजिटिव मामला गगरेट में आया है जिसमें तरनतारन से अपने ससुराल आया 26 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह घर पर क्वारंटाइन किया गया है। दूसरा पॉजिटिव मामला माइग्रेटेड इन का आया है जिसमें ऊना शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी मोहाली में पॉजिटिव पाई गई है। यह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने पति की देखभाल के लिए गई थी, इसे खड्ड कोविड सेंटर शिफ्ट किया गया है।

वहीं, 277 सैंपल कि रिपोर्ट नेगेटिव और एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है। इसके अलावा तीन संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल पॉजिटिव आये हैं। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 172 हो गई है जबकि 128 मामले रिकवर हो चुके है और 44 एक्टिव केस है। अब माइग्रेटेड इन मामलों की संख्या 11 हो गई है जिसमें से 5 रिकवर और 6 केस एक्टिव हैं।

Samachar First

Recent Posts

Kangra News: हरसर में ट्रैक्टर पलटा, तीन युवकों की मौके पर मौत

Kangra Tractor Accident:  कांगड़ा जिले के हरसर, पुलिस थाना जवाली में एक सड़क हादसे में…

1 hour ago

शिमला मस्जिद विवाद: “सनातन सब्जी वाला” के बोर्ड से बढ़ी टेंशन

ShimlaControversy: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद के बीच देवभूमि संघर्ष समिति बाहर…

2 hours ago

Mandi: ईशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीती, नेशनल के लिए चयनित

Himachal Pradesh Young Athletes: मंडी जिले के केलोधार की ईशा ठाकुर ने अंडर-14 श्रेणी में…

2 hours ago

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

5 hours ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

6 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

6 hours ago