Categories: हिमाचल

ऊना: 10 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत मामले में गुस्साए लोग, किया चक्का जाम

जिला ऊना के उपमंडल हरोली के कांगड़ में 10 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत को लेकर उसके ननिहाल पक्ष के लोगों ने नगर पंचायत टालीवाल के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर डाला। करीब डेढ़ बजे सड़क पर धरना लगाए बैठे लोगों ने सवा तीन बजे तक अपना प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन की अगुवाई मृतक बच्चे के ननिहाल बट्ट कलां की ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला देवी कर रही थी। जबकि इस दौरान उसकी माता और मामा समेत ननिहाल पक्ष के तमाम लोग भी सड़क पर बैठे रहे। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर और मामले की निष्पक्ष का जांच का भरोसा दिला कर जाम खुलवाया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि 10 साल के जश्र को उसके सौतेले पिता ने मौत के घाट उतारा है, जिसके चलते पुलिस को उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर फौरन अरेस्ट करना चाहिए। गौरतलब है कि इसी मामले को लेकर ननिहाल पक्ष के लोगों ने बु़धवार देरशाम हरोली थाने में भी बच्चे के शव के साथ धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कांगड़ स्थित अपने ही घर के एक कमरे में 10 साल का जश्र मृत मिला था।

कमरे में टीवी देख रहे जश्र को उसकी माता ममता देवी ने आवाज लगाई। लेकिन जश्र के जबाव न देने पर उसने कमरे में जाकर उसे देखना चाहा तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोडऩे पर बच्चा अंदर मृत मिला। जिसके गले में प्लास्टिक की एक तार भी लिपटी थी। जश्न की मां ममता देवी का कहना है कि उसके पिता गुरचैन ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने लोगों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बुधवार को एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने भी मौके का दौरा कर घटना का जायजा लिया था, जबकि फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए थे।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

10 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

10 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

10 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

10 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

12 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

13 hours ago