Categories: हिमाचल

ऊना वासियों को मिली सौगात, 50 रूपये में पहुंच जांएगे ऊना से सहारनपुर

रेल विभाग ने ऊना वासियों के लिए नई सौगात दी है। रेल सेवाओं का विस्तार करते हुए विभाग ने ऊना से यूपी-सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू कर दी गई है। इससे पहले यह सेवा केवल नंगल से सहारनपुर तक ही थी। सरकार ने इस कार्य के लिए कुछ दिन पहले स्वीकृति दी थी और अब इस ट्रेन में यात्रा कर ऊना से सीधे सहारनपुर साढ़े छह घंटे में महज 50 रुपए में पहुंचा जा सकता है। जबकि यमुनानगर के लिए इसका किराया 45 रुपये होगा।

वीरवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य हरिओम भनोट और जिला बीजेपी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने हरी झंडी देकर पैसेंजर ट्रेन को ऊना रेलवे स्टेशन से रवाना किया।

हरिओम भनोट ने कहा कि  सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन चलने के बाद ऊना रेल विभाग की इस कवायद के बाद ऊना रेलवे स्टेशन से छठी ट्रेन होगी, जोकि रेल यात्रियों को सुगम सुविधा प्रदान करेगी। इससे पहले ऊना स्टेशन से दिल्ली, अंबाला, हरिद्वार, नांदेड साहिब के लिए ट्रेन सुविधा है।

रेल विभाग ने इसकी समय-सारिणी भी जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 64512 ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन रात्रि 8 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन राय मैहतपुर में भी ठहराव करेगी। वहीं नंगल से 2 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। सहारनपुर से वापिसी पर ट्रेन संख्या 64511 सुबह 6 बजकर 30 मिनट चलेगी और दोपहर एक बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

16 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

16 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

16 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

19 hours ago