Categories: हिमाचल

हिमाचल में फिर हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

<p>हिमाचल में&nbsp; एम्बुलेंस सेवा पूरी तरफ से ठप्प हो गई है। मांगे पूरी न होने पर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। यूनियन के पदाधिकारियों की एनएचएम निदेशक के साथ हुई बैठक में मांगों पर फैसला न होने पर इन कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। वर्करों ने अस्पताल के आगे एंबुलेंस को खड़ी कर चाबी प्रशासन को सौंप दी है।</p>

<p>एम्बुलेंस कर्मियों ने गाड़ियां खड़ी कर शिमला में सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक काम पर वापिस न आने की चेतवानी भी दी है। हड़ताल एक चलते लोगों को भी काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर कुछ एम्बुलेंस को चलाया है लेकिन, अधिकतर एम्बुलेंस सड़क किनारे ही खड़ी&nbsp; है।</p>

<p>प्रदेश में108 और 102 एंबुलेंस वर्कर यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि कंपनी से निकाले गए 150 कर्मचारियों की वापसी, ओवर टाइम न दिया जाना और खाते में ईपीएफ न डाले जाने जैसी मांगो को कंपनी नहीं मान रही है। इसके चलते हड़ताल करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा की सरकार ने उन्हें मैनेज पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं हो पाई है।</p>

<p>वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की ये मामला निजी कम्पनी और&nbsp; एम्बुलेंस कर्मियों के बीच का है लेकिन, लोगों को किसी भी तरफ की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए कम्पनी को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago