Categories: हिमाचल

शिमला में स्क्रब टाइफस की दस्तक, IGMC पहुंचे 3 मामले

शिमला में अब स्क्रब टाइफस ने दस्तक दे दी है। आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस के 3 मामले सामने आए हैं। ये तीनों पीड़ित शिमला के रहने वाले हैं और आईजीएमसी में अपना उपचार करवा रहे हैं। इनमें एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। इस साल में स्क्रब टाइफस के ये पहले मरीज सामने आए हैं।

पिछले साल की अगर बात की जाए तो कई लोगों की स्क्रब टाइफस से मौत हो चुकी है, ऐसे में इस साल भी अब स्क्रब टाइफस के मामले आने शुरू हो गए हैं। स्क्रब टाइफस बरसात के दिनों में उगने वाली घास में पाए जाने वाले पिस्सू से अधिक फैलता है, जिससे मौत तक भी हो सकती है, ऐसे में अब लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

क्या है स्क्रब टाइफस

स्क्रब टाइफस एक जीवाणु से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है जो खेतों, झाडिय़ों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में फैलता है और स्क्रब टाइफस बुखार बन जाता है। विभागाधिकारियों का कहना है कि मॉनीटरिंग की जा रही है और रोजाना रिपोर्ट निदेशालय और सचिवालय भेजी जाती है।

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

27 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

42 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

48 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago