Categories: हिमाचल

कांगड़ा: 110 साल के दादा ने पोते की शादी में लगाए ठुमके

<p>हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक वृद्ध व्यक्ति देखने को मिला है जो कि 110 वर्षीय वृद्ध होने के बावजूद इन दिनों सुर्खियों में है। जी हां, यह वृद्ध व्यक्ति अच्छी खासी उम्र में कीर्तिमान रचने का एक उदाहरण से कम नहीं है। यही नहीं, हैरानी की बात तो ये है इतनी उम्र में भी हसत राम अपने पोते-पोतियों की शादी में ठुमके लगा रहे हैं।</p>

<p>एक दैनिक अख़बार के मुताबिक, यह चर्चित मामला पालमपुर उपमंडल के लमेड़ गांव का है। जहां के मुखिया हसत राम के तीसरे बेटे प्यार सिंह के पुत्र मनोज की शादी का मौका था। मनोज की बारात त्रेल से आई थी। दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत मनोजन की शादी में बाराती अपनी धुन में नाच रहे थे कि इसी दौरान अचानक कुनबे के मुखिया हसत राम भी ठुमके लगाने लग गए।</p>

<p>बताया जा रहा है कि1907 में जन्मे हस्त राम के बड़े बेटे प्रताप चंद और उसकी पत्नी बिमला देवी का एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। वह घोड़े का काम करते थे जिसके चलते उन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण किया। दूसरा बेटा काका और उसकी पत्नी कांता देवी का एक लड़का और तीन लड़कियां, तीसरे नंबर वाले लड़के प्यार सिंह और उनकी पत्नी बिंजा देवी का एक लड़का और एक लड़की, चौथे नंबर पर दीपो और उसकी पत्नी शारदा देवी का एक लड़का और एक लड़की, जबकि पांचवें नंबर वाले लड़के बदरी और उसकी पत्नी राजकुमारी का एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। वहीं एक बेटी गोदा देवी की शादी भरवाना में हुई है। खैर जो भी हो हस्त राम इसी तरह अपने पोती-पोतियों को आशीर्वाद देते रहें।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

1 hour ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

4 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

4 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

4 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

5 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

5 hours ago