Categories: हिमाचल

देश की सबसे कम उम्र की प्रधान जबना को सम्मानित करेंगी मेनका गांधी

मंडी जिला की सबसे कम उम्र की पंचायत प्रधान जबना चौहान को अब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी सम्मानित करेंगी। जबना चौहान को यह सम्मान 30 नवंबर को पंचायती राज महिला प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान दिया जाएगा।

मंडी जिला के गोहर ब्लाक की थरजून पंचायत की युवा प्रधान जबना चौहान 27 नवंबर यानी आज से नई दिल्ली में भारत सरकार के महिला एवम् बाल विकास मंत्रालय द्वारा ईडब्लयूआरएस पंचायती राज की क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर परियोजना को लागू करने के संदर्भ में आयोजित होने वाली कार्यशाला में भाग लेंगी।

इस चार दिवसीय कार्यशाला में देश भर की चुनिंदा पंचायती राज संस्थाओं की महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी। इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश से 7 महिला पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगी जिनमें पंचायत प्रधानों में जबना चौहान मंडी जिला से इकलौती पंचायत प्रधान होंगी। वहीं मंडी जिला के करसोग ब्लॉक से भी एक महिला जिला परिषद सदस्य भी इस कार्यशाला में भाग लेंगी।

स्वच्छता और शराबबंदी के लिए मिला पुरस्कार

जबना चौहान देश की सबसे युवा प्रधान हैं। जिसे स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए और अपनी पंचायत में शराबबंदी करने के लिए फिल्म स्टार अक्षय कुमार, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पूर्व में सम्मानित कर चुके हैं जबकि शराबबंदी के लिए महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी जबना चौहान को शाबाशी दे चुके हैं।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जबना चौहान गुजरात के गांधीनगर में आयोजित महिला प्रधानों के सम्मेलन में भी भाग ले चुकी हैं जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था। जिला प्रशासन ने प्रदेश की युवा प्रधान जबना चौहान को नई दिल्ली में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाली इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए दिल्ली भेजा है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल की समृद्व संस्कृति से रू-ब-रू होंगे पर्यटक: बाली

नगरोटा, धर्मशाला, 26 जून: पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि…

8 hours ago

केलांग में जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

केलांग 26 जून: जनजातीय क्षेत्र जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में जिला स्तरीय बाल…

9 hours ago

आर.एस. बाली ने पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता की

हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि राज्य सरकार…

9 hours ago

प्रदेश सरकार प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा अनुशिक्षक योजना लागू करेगी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि प्रदेश सरकार 3-6 वर्ष की आयु…

9 hours ago

शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड अवश्य बनाएं: एडीसी

धर्मशाला, 27 जून: कांगड़ा जिला में बाल विकास अधिकारियों के माध्यम से शून्य से पांच…

9 hours ago

पर्यटकों के साथ मारपीट की घटनाओं से पर्यटन पर हो रहा बुरा असर

बीते दिनों चम्बा व प्रदेश के अन्य हिस्सों में हुई पर्यटकों से मारपीट और अन्य…

9 hours ago