Categories: हिमाचल

हमीरपुर में 13 लोग निकले पॉजिटिव, 4 लोग हुए स्वस्थ

जिला हमीरपुर में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 13 मामले सामने आए, जबकि 4 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थे। इनमें भोरंज के गांव कसयाना का 38 साल व्यक्ति शामिल है। वह 4 अगस्त को बद्दी से आया था। बगवाड़ा क्षेत्र के गांव दारीं की 45 साल की महिला की रिपोर्ट प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजिटिव आई है।

31 जुलाई को बाइक पर राजस्थान से आए भोरंज के गांव चंबोह का 21 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। 6 अगस्त को बिहार से बिझड़ी पहुंचे 35, 22 और 18 साल का तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश से लौटा जोल सप्पड़ क्षेत्र के गांव सनकर का 30 साल व्यक्ति, 4 अगस्त को लुधियाणा से आया गांव कुठारली डाकघर करौर का 35 साल का व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है, जलाड़ी की 48 साल की महिला प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित पाई गई है।

6 अगस्त को लुधियाणा से आया गांव पनेह अतरू डाकघर करोट का 24 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और गांव गाभा डाकघर थाना बजूरी की 62 साल की महिला की रिपोर्ट प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजीटिव निकली है। हमीरपुर तहसील के गांव मसयाणा का 50 साल का व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, जबकि 2 अगस्त को नागालैंड से लौटा बोहनी क्षेत्र के गांव गुडवीं का 41 साल का व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन सभी 13 लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को ठीक हुए लोगों में हमीरपुर तहसील के गांव सियूणी की 22 साल युवती, भोरंज के गांव जंदल डाकघर हिम्मर का 20 साल का युवक, नादौन के गांव दुधाना का 39 साल व्यक्ति और हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 का 35 साल का व्यक्ति शामिल है। ठीक हुए लोगों को घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

5 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

5 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

5 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

6 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

10 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

11 hours ago