Categories: हिमाचल

बिलासपुर में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक, 15 और मामले पॉजिटिव

बिलासपुर में लगातार डेंगू पैर पसारता चला जा रहा है। अब डेंगू के नए 15 मामले दर्ज हुए हैं, जिसे लेकर लोगों में दहशत बरकरार है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि डेंगू पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार डेंगू पर काबू पाने में लगी है, लेकिन बिलासपुर में डेंगू रुकने का नाम नहीं ले रहा। ताजा हालात की बात करें तो डेंगू के हर रोज मामले सामने आने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डेंगू पर जल्द जल्द काबू पाने की मांग की है।

नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ परविन्द्र शर्मा ने जिले में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में डेंगू से पीड़ित 42 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित कोई भी रोगी अस्पताल में दाखिल नहीं है और सभी रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 186 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 144 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।

डॉ परविन्द्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न वार्डों में जाकर 302 घरों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 105 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आस-पास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago