Categories: हिमाचल

हमीरपुर में 5 साल की बच्ची सहित 19 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

<p>जिला हमीरपुर में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग पहले ही होम आइसोलेशन में रखे गए थे। वीरवार देर रात को प्राप्त रिपोर्टों में इनकी पुष्टि हुई है। इनके अलावा 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत कुल 17 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों के साथ प्राथमिक संपर्क के कारण 9 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें धनेटा क्षेत्र के गांव भदरूं की 10 वर्षीय लड़की और 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। नादौन उपमंडल के गांव जसोह डाकघर झलां में 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 13 वर्षीय लड़का, बड़सर के गांव खरोटा की 43 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़की और 85 वर्षीय बुजुर्ग और बड़सर के पठलियार क्षेत्र के चंबेह में 67 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 5 वर्षीय बच्ची भी प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित हुई है।</p>

<p>हमीरपुर के वार्ड नंबर एक कृष्णानगर में मोहाली से आया 37 वर्षीय व्यक्ति, धनेटा के गांव बाग सलेतर में उत्तराखंड से लौटा 23 वर्षीय युवक, भोरंज के अम्मन क्षेत्र के गांव बढार में छत्तीसगढ़ से आया 56 वर्षीय व्यक्ति और जालंधर से आया बारीं मंदिर क्षेत्र के गांव महरे का 32 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में लिए गए 35 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा गांव मैहरे में राजस्थान से आए तीन लोगों 25 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय महिला तथा गोरखपुर से आया 27 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। जौड़े अंब क्षेत्र के गांव समैला में राजस्थान से आई 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है।</p>

<p>मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ हुए 17 लोगों में गांव पनसाई की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय महिला, सुजानपुर के वार्ड नंबर एक का 38 वर्षीय व्यक्ति, तहसील बड़सर के गांव बकरोह का 26 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव भकरेड़ी के पांच लोग 29 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय व्यक्ति और 11 वर्षीय लड़का शामिल है। गांव झिरालड़ी के 36 वर्षीय व्यक्ति, तरक्वाड़ी के गांव सम्मू ताल के 22 वर्षीय युवक, पटलांदर के गांव जगरियाल के 25 वर्षीय युवक और हमीरपुर के व्यवसायी के 19 वर्षीय कामगार की रिपोर्ट भी अब नेगेटिव आ गई है। ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में ऑइलाज चल रहा था। इनके अलावा कोविड स्वास्थ्य केंद्र भोटा में उपचाराधीन टाउन भराड़ी क्षेत्र के गांव बलोखर की 50 वर्षीय महिला, लंबलू की 32 वर्षीय महिला और विकासनगर दड़ूही की 54 वर्षीय महिला भी अब स्वस्थ हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ठीक हुए सभी लोगों को घर भेजने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

14 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

28 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

36 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

41 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

52 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago