Categories: हिमाचल

ऊना: दो गुटों में खूनी झड़प, लहूलुहान हुए 4 लोग

<p>ऊना के जोल में दो गुटों में हुई मारपीट में चार लोग लहूलुहान हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक जोल निवासी रत्न चंद का जोल में कबाड़ का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद आदिल, फिरोज खान और आमिर खान के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में चली बहस ने जल्द ही मारपीट का रूप ले लिया। तीनों ने पहले रत्न चंद को बुरी तरह पीट डाला, जिससे वह लहुलुहान हो गया। रत्न चंद के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट इतनी बुरी तरह की गई कि वह खून से लथ-पथ हो गया।</p>

<p>घटना का पता चलते ही रत्न चंद के परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी रत्न चंद से मारपीट करने वाले तीनों लोगों को बुरी तरह धुना। उन्हें भी सिर, मुंह और शरीर के बाकी हिस्सों में काफी चोटें पहुंची हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों बयानों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

3 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

3 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

3 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

3 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

3 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

3 hours ago