Categories: हिमाचल

हिमाचल में इन 2 जगहों पर मोहाली की तर्ज पर बनेंगे IT पार्क

प्रदेश के लिए प्रस्तावित आईटी पार्क पंजाब के मोहाली स्थित पार्क की तर्ज पर बनाए जाएंगे। पहला आईटी पार्क राजधानी शिमला के मैहली में बनेगा। ये मोहाली में स्थापित आईटी पार्क का मिनी मॉडल होगा। इसके बाद सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद कांगड़ा जिले के गग्गल में दूसरा आईटी पार्क विकसित किया जाएगा।

एयरपोर्ट साथ होने की वजह से यहां पर करीब 200 स्टार्टअप शुरू होंगे। गग्गल आइटी पार्क सुविधाओं के हिसाब से देश में बेहतरीन होगा। ये जानकारी प्रदेश सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने दी। उन्होंने कहा कि अगले साल के अंत तक शिमला का मैहली स्थित पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैहली में बनने वाला ये पार्क 1400 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है।

इसमें 250 से 300 लोगों को अपना हुनर दिखाने और स्वरोजगार पाने का मौका मिलेगा। इसमें नए उद्यमियों को सॉफ्टवेयर विकसित करने और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में करीब 18 महीने लगेंगे। वहीं, कांगड़ा के गग्गल में आईटी विभाग के पास करीब 27 बीघा जमीन है। यह भी एसटीपीआई को दी जा रही है।

गगल आइटी पार्क की जमीन एसटीपीआइ के नाम करने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा। उसके बाद केंद्र सरकार आइटी पार्क स्थापित करने के लिए बजट प्रावधान करेगी। 27 बीघा जमीन विभाग के पास है, जबकि 83 बीघा जमीन का प्रस्ताव भेजा गया था। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि वाकनाघाट में आईटी विभाग के पास विभाग की 322 बीघा जमीन पड़ी है।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

47 mins ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 hour ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago