<p>डीसी हमीरपुर हिरेश मीणा ने कहा कि सुजानपुर तहसील के अंतर्गत गांव बजरोल और पलभु में दो कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित दोनों व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से वापस अपने घर लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत बजरोल के अंतर्गत बजरोल गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति एवं पलभु गांव के 30 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल 9 मई, 2020 को जांच हेतु लिए गए थे, जिन्हें जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजा गया था। इन दोनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। दोनों संक्रमित व्यक्तियों को सेकंडरी आइसोलेशन सुविधा स्थल आरसीएच भोटा भेजा जा रहा है।</p>
<p>डीसी ने कहा कि प्रारम्भिक तौर पर पता चला है कि यह दोनों व्यक्ति 30 अप्रैल, 2020 को दिल्ली से लौटे थे और घर में ही क्वारंटीन में रह रहे थे। यह भी पता चला है कि दोनों एक ही टैक्सी में दिल्ली से घर आए हैं। इनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी इस टैक्सी में सवार था। दोनों संक्रमित व्यक्तियों के सभी प्राथमिक एवं द्वितयिक सम्पर्कों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना.) को इस गांव और आस-पास के क्षेत्र को पूर्णतया सील (बंद) करने के निर्देश दे दिए गए हैं।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…