<p>मंडी जिले के एनएच-21 पर पुंघ क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सुंदरनगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार में सवार दो युवकों से 788 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि एएसआई ललित कुमार ने की है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस टीम एनएच-21 पर पुंघ बेरियर पर नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मंडी से बिलासपुर की ओर जा रही ऑल्टो कार नंबर (HP-52B-0598) सवार दो युवकों से 788 ग्राम चरस बरामद की गई। युवकों की पहचान सुनील कुमार (26 वर्ष) और धीरज ठाकुर (36 वर्ष) जिला शिमला के रूप में हुई है।</p>
<p>एएसआई ललित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शनिवार को दोनों आरोपियों को सुंदरनगर कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>
<p> </p>
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…
केलांग 6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…
चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…