हेलिकॉप्टरी मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं जयराम ठाकुर: अग्निहोत्री

<p>नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिर्फ हेलिकॉप्टरी मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में पानी वाले और सड़कों वाले मुख्यमंत्री के नारे तो बीजेपी ने पूर्व मुख्मंत्री शांता कुमार और धूमल को लेकर तो बहुत दिए लेकिन अब सबकी नज़र फलाइंग सीएम पर है कि वह प्रदेश के लिए क्या करते हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत चाहे वह नेशनल हाईवे हो या फिर स्थानीय सड़कें पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी हैं । प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सड़कें तो बन नहीं रहीं लेकिन हेलीपेड जरूर बनाये जा रहे हैं। जिनका आम आदमी से कोई लेने देना ही नहीं है। जयराम सरकार बड़े-बड़े दावे जरूर कर रही है लेकिन धरातल पर देखें तो प्रदेश की सड़कें ही प्रदेश के हालात को बयान कर रही हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि यह जो लगातार प्रदेश में हेलीपैड बनाने का सिलसिला हमारे फ्लाइंग मुख्यमंत्री ने शुरू किया है। उनको इस बात को स्पष्ट करना चाहिए कि इन हेलीपैड्स को बनाने से क्या होने वाला है और दूसरी बड़ी बात कि इन हेलीपैड्स को बढ़ाने के लिए बजट का प्रावधान किस तरह से सरकार के द्वारा किया जा रहा है। ना कोई बजट है ना कुछ है सिर्फ इधर से उधर पैसों को ट्रांसफर करके हेलीपैड्स का निर्माण किया जा रहा है।</p>

<p>अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी मुख्यमंत्री रहा उसने जनता की सेवा के लिए और जनता की सुविधा के लिए काम किए। लेकिन पहली बार फ्लाइंग मुख्यमंत्री बने हैं जो अपने सुविधा के अनुसार प्रदेश का विकास करते नजर आ रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago