हिमाचल

कांगड़ा जिले के गगल में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हाल ही में कांगड़ा जिले के गगल में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का ममेरा भाई था, जिसकी पहचान सौरभ (27) पुत्र मांगों राम निवासी गग्गल के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय शुभम पुत्र रुमेल सिंह निवासी गांव कुठमां के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सौरभ स्कूटी पर शुभम के साथ रात करीब साढ़े 11 बजे गगल से बनोई की ओर से जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं, आरोपी वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। गगल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी शेर सिंह निवासी वाहन को जिला मंडी से गिरफ्तार किया
और उसके वाहन को भी कब्जे में लिया है। पुलिस थाना गगल के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी चालक और वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kritika

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका: सरसों तेल और रिफाइंड के दाम बढ़े, टमाटर भी 100 के पार

  Festive inflation 2024 : त्योहारों के मौसम में महंगाई की मार से आम जनता…

2 hours ago

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

3 hours ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

4 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

4 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

5 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

5 hours ago