Categories: हिमाचल

पेंशन बहाली को लेकर 21 को धर्मशाला में होगा धरना, कांगड़ा के सभी विभागों के कर्मचारी लेंगे भाग

<p>प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वाहन पर 21 दिसंबर को धर्मशाला में पेंशन बहाली की मांग को लेकर होने वाले धरने प्रदर्शन का नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ने समर्थन देने का फैसला किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने कहा कि पेंशन बहाली एक संगठन की लड़ाई नहीं है। आज नई पेंशन का दंश हर विभाग का कर्मचारी झेल रहा है इसीलिए कांगड़ा के सभी विभागों के कर्मचारी इस धरने में भाग लेंगे।</p>

<p>उन्होंने बताया कि कांगड़ा में लगभग 20 हजार कर्मचारी नई पेंशन स्कीम के तहत कार्यरत हैं और पेंशन की लड़ाई सिर्फ शिक्षकों की लड़ाई नहीं है। हर कर्मचारी की यह नैतिक जिम्मेवारी है कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर कर्मचारी आगे आए। मन्हास ने कहा कि एसोसिएशन की 20 खण्ड कार्यकारणी को इस धरने में भाग लेने की हिदायत जारी कर दी गयी हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि एसोसिएशन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान संजय पीसी की आभारी है जिन्होंने कर्मचारी राजनीति से ऊपर उठ कांगड़ा के सभी संगठनों से इस धरने में उतरने की अपील की है इसका एसोसिएशन धन्यबाद करती हैं ।</p>

<p>उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार से आहवाहन किया है कि कम से कम पुरानी पेंशन बहाली से पहले तक वह लाभ कर्मचारियों को प्रदान किए जाए जो केंद्र नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों को दे रहा है ।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago