Categories: हिमाचल

ऊना: रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ युवक, तलाश में जुटे परिजन और पुलिस

<p>ऊना शहर के करीबी गांव अजनोली से 25 वर्षीय युवक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। युवक की पहचान अजनोली निवासी जीवन सैणी के रूप में की गई है, जो वीरवार की रात से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने घटना के संबंध में थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस ने अपने लाडले को खोलने की गुहार लगाई है। जीवन सैनी पेशे से ट्रक ड्राइवर है, वह 9 अगस्त की रात सोने क लिए अपने दूसरे मकान की तरफ गया था।</p>

<p>लेकिन जब सुबह परिजन उसे उठाने गए तो वहां से पता चला कि जीवन रात को यहां पहुंचा ही नहीं था। परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परेशान परिजनों ने रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से संपर्क कर उसके बारे में पूछा, लेकिन 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परेशान परिजनों ने आस पास के गांवों में भी उसकी तलाश की, लेकिन अभी भी खाली हाथ ही हैं। थक हार कर परिजनों ने इसके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago