हिमाचल

धर्मशाला में शुरू हुआ उत्तर भारत की महिला विधायकों का 3 दिवसीय सम्मेलन

उत्तर भारत की महिला विधायकों का सम्मेलन बुधवार को धर्मशाला में शुरू हुआ। सम्मेलन में उत्तर भारत की सभी महिला विधायक और मंत्रियों ने शिरकत की। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी और राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से लैंगिक समानता विषय पर शुरू हुए इस सम्मेलन में उत्तर भारत के 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की 116 महिला विधायकों ने शिरकत की। धर्मशाला के निजी होटल में शुरू हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आनंदी बेन पटेल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के जीवन में अनुशासन अत्यंत जरूरी है इसके साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रभावी विकास को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन सशक्त महिला नेतृत्व, सशक्त लोकतंत्र के विचार से किया गया है। उन्होंने कहा कि हर महिला एक नेता है और महिला को नेतृत्व सिखाने की कोई जरूरत नहीं केवल कौशल को निखारने की जरूरत है इसलिए, इस कार्यक्रम की अवधारणा और विकास महिला नेताओं के क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

श्रीनिवास आर कटीकिथला, निदेशक एलबीएसएनएए ने अपने मुख्य भाषण में महिला शक्ति की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण की महत्वपूर्णता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सौंपी गई रूढ़िवादी भूमिकाओं को तोड़ने का समय आ गया है और इसके लिए महिलाओं को भी अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला की पहल करने के लिए राष्ट्रीय लिंग और बाल केंद्र, एलबीएसएनएए और राष्ट्रीय महिला आयोग के बीच सार्थक सहयोग के लिए टीम को बधाई दी। वर्कशॉप में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

13 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

13 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

13 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

13 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

16 hours ago