पॉलिटिक्स

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कल चंडीगढ़ में होगी हिमाचल बीजेपी विधायक दल की बैठक

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वीरवार को नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा के सभी विधायाकों को चंडीगढ़ पहुंचने के आदेश पार्टी हाईकमान की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। विधायक दल की बैठक के लिए सभी विधायकों के चंडीगढ़ जाने की सूचना संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज के तरफ से दी गई है।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विपक्ष का उम्मीदवार किसी भी सूरत में जीत दर्ज नहीं कर सकता। ऐसे में विपक्ष को एक ट्राइबल महिला के विरोध में केवल सांकेतिक तौर पर उम्मीदवार खड़ा नहीं करना चाहिए। फारूक अब्दुल्ला और बालकृष्ण गांधी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से मना कर दिया है। विपक्ष को इस बात को समझना चाहिए और ट्राइबल महिला बिना किसी शर्त समर्थन देना चाहिए।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने वाले अपने निर्णय को एक बार फिर सही साबित किया है। इससे पहले अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले रामनाथ कोविंद ने भी राष्ट्रपति रहते हुए बेहतरीन काम किया। अब आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में देश की बागडोर संभालेंगी। ऐसे में विपक्ष को भी एक महिला और आदिवासी के समर्थन में आकर अपने सांस्कृतिक उम्मीदवार को नहीं देना चाहिए।

Balkrishan Singh

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

6 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

6 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

6 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

6 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

6 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

6 hours ago