हिमाचल

‘स्पीति खंड के तहत भारी बारिश और बर्फबारी के कारण 32.24 करोड़ का नुकसान’

स्पीति खंड के तहत भारी बारिश और बर्फबारी के कारण 32.24 करोड़ का नुकसान हुआ है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग में 14.58 करोड़ रुपए, जल शक्ति विभागवका 14.68 करोड़ रुपए, वन विभाग में 1 करोड़ 15 लाख, खंड विकास कार्यालय में 30लाख,  पशुपालन विभाग में 26 लाख के करीब नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि  कृषि विभाग में 64.96 लाख,  उद्यान विभाग में 57000 रुपए और राजस्व विभाग में 92 लाख रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया। उन्होंने कहा कि खुलासका गांव में 92 बीघा भूमि को भारी नुकसान हुआ है । यहां के  सात घरों को शिफ्ट किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि स्पीति के सभी लिंक रोड़ भी बहाल कर दिए हैं । इसके ही पेयजल योजनाएं भी बहाल कर दी है। चंद्रताल तक का मार्ग बहाल है।वहीं फंसे हुए गद्दी लोगों को भी रेस्क्यू किया जा चुका है। उन्होंने पर्यटको को सलाह दी कि मौसम के हिसाब से यात्रा करने निकले। खराब मौसम के दौरान यात्रा न करें। चंद्रताल घूमने वाले कुछ दिनों तक न ही घूमने जाएं क्योंकि बार बार भूस्खलन हो रहा है।
Kritika

Recent Posts

सातवें चरण के मतदान से पहले शिमला में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है. इससे पहले शिमला में…

1 hour ago

मतदान के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने शुरू किया साइकिल अभियान

जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान…

3 hours ago

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

20 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

20 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

20 hours ago