<p>हिमाचल प्रदेश में कोरोना के संदिग्ध मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा दो संदिग्ध मामले शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में आए हैं। ये दोनों मरीज नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। दोनों को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती रखा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि असलियत क्या है। शनिवार को इनकी रिपोर्ट आने की संभावना है। इसकी पुष्टि डीडीयू के एमएस लोकेंद्र शर्मा ने की है।</p>
<p>वहीं, ऊना में भी कोरोना के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। दोनों संदिग्ध मरीजों को ऊना क्षेत्रीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने आज बताया कि दोनों व्यक्तियों में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। दोनों संदिग्धों के खून के नमूने लेकर उन्हें टांडा भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट रविवार तक आएगी। एक संदिग्ध मरीज़ थाइलैंड से जबकि दूसरा फ्रांस से लौटा है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें 28 दिन के लिए घर पर अलग-थलग (होम क्वांरटीन) रखा जाएगा और अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें इलाज के लिए टांडा रैफर कर दिया जाएगा। वहीं, हमीरपुर में संदिग्ध व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में चैक उप के लिए पहुंचे हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(6012).jpeg” style=”height:565px; width:404px” /></p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…