हिमाचल

पंडोह के 40 परिवारों ने दूसरों के घर गुजारी रात

व्यास नदी के रौद्र रूप धारण करने से घर छोड़ने को मजबूर हुए ज़िले के पडोह कस्बे के 40 परिवारों ने अपने घर छोड़ दूसरों के घरों में गुजारी रात। प्रवासी मजदूरों को नहीं मिला ठिकाना। छ्जे के नीचे  भूखे प्यासे रात गुजारते हुए देखे गये ‌। सबको उम्मीद थी कि सोमवार को पानी से राहत मिलेगी। मगर 11 बजे फिर पडोह डैम का पानी बाजार में भरने लगा है।
पीड़ित लोगों में दहशत का माहौल है। सभी पीड़ित लोगों बीबीएमबी व जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा। रविवार 4 बजे से मोबाइल बंद है। बिजली गुल है। लोगों को रोजी रोटी के लाले पड़े हैं। उधर एक होटल में दरारें आने से खतरा और बढ़ गया। न्यु डियर होटल खाली करवा दिया गया ‌‌। इनकी एक बोलेरो भी पिछ्ले कर ब्यास में डूब कर तबाह हो गई है। घरों में पानी ही पानी होने से 3 परिवारों के 16 सदस्य किसी दूसरे के घर रह रहे हैं।
उधर जगपाल सिंह, पपला के आरा मशीन डूब कर क्षतिग्रस्त हो गई है। इनकी इलेक्ट्रॉनिक का सारा सामान वाशिंग मशीन। फ्रिज आदिका 10 लाख का नुक़सान हुआ हुआ। ओमप्रकाश करयाना स्टोर रोते हुए बयां कर रही था कि उसका 15 लाख से ज्यादा नुक्सान हुआ है। अजय पानियों जो फास्ट फूड की दूकान करता था उसके 2 फीरज, 2 सिलेंडर सहित 3 लाख सवाह हुए हैं।
संतोख सिंह एंड सन्ज के राशन स्टोर में पानी भर जाने से लाखों की तबाही हुई है। रोहित वर्मा की आरा मशीन व घर के साथ दूकान में ब्यास के पानी में जलमग्न है। लाखों का नुक़सान हुआ है। राजेन्द्र इलेक्ट्रॉनिक को 20 लाख से ज्यादा नुक्सान हुआ है। माई शाप के गुरबचनसिंह की कपड़े की दूकान पुरी तरह से पानी पानी हो गई।
नेत्र पाल का 2 मंजिल मकान और इलेक्ट्रॉनिक की दूकान जलमग्न है। लाखों का नुक़सान है। राधा कृष्ण वर्मा का मकान व दूकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बी आर सकलानी, पप्पू कपड़ा स्टोर ,प्रकाश शर्मा करीयना स्टोर, तीर्थ कपड़ा स्टोर, युगल करियाना स्टोर,रमेश की स्टोर, सैणी ्टी सटोल, सहित दर्जनों दूकानदार तबाही की कगार पर है। 4 मकान जमींदोज हुए हैं। गोपाल टैलर, ज्योति करयाना स्टोर,बाटू जनरल स्टोर,सैणी की, सोनी गारमेंट्स को भी भारी नुक्सान हुआ है। हर ओर तबाही ही तबाही है। सहारा देने वाला कोई नहीं है। न तो सरकार और ना ही जिला प्रशासन पडोह पीड़ितों के आंसू पौंछ पाए हैं।
Kritika

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

2 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

2 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

2 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

2 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

2 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

2 hours ago